टैक्सी चलाने से शुरू किया सफर फिर बने मशहूर 'बिजनेस मैन', धनबाद के उद्योगपति रतनलाल अग्रवाल का निधन

Dhanbad Businessman Death: धनबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया. टैक्सी चलाने से जीवन की शुरुआत कर औद्योगिक जगत में बड़ी पहचान बनाने वाले रतनलाल जी के निधन से बलियापुर और धनबाद में शोक की लहर है. जानिए उनके जीवन और सामाजिक सफर के बारे में.

Dhanbad Businessman Death, धनबाद : धनबाद स्थित बलियापुर क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व धनबाद जिलाध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया. वे 83 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर मिलते ही बलियापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी.

टैक्सी चलाकर की जीवन की शुरुआत

स्व. रतनलाल अग्रवाल मूल रूप से बलियापुर के कुसमाटांड स्थित ताड़गाछ मोड़ के निवासी थे. बाद में वे धनबाद के जोड़ा फाटक के पास अपने परिवार के साथ रहने लगे. उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत टैक्सी चलाकर की थी. कड़ी मेहनत, ईमानदारी और जुझारूपन के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे व्यवसाय में सफलता हासिल की और कोयले से जुड़े उद्योग समेत कई व्यवसायों की स्थापना की.

Also Read: Gumla: एमआई का लेखपाल राहुल प्रताप 20 हजार घूस लेते धराया, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद धनबाद के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं

वे लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के धनबाद जिला अध्यक्ष के पद पर रहे. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही. बलियापुर स्थित लक्ष्मी हार्डकोक और अंबिका हार्डकोक इंडस्ट्रीज में उनका नियमित आना-जाना रहता था. अपने उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के साथ भी उनका व्यवहार सदैव सौहार्दपूर्ण रहा, जिसके कारण वे कर्मचारियों के बीच भी लोकप्रिय थे.

स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण बीते 1 माह से बलियापुर नहीं आ रहे थे

परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वे पिछले करीब एक माह से बलियापुर नहीं आ पा रहे थे. शनिवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया. उनके निधन पर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व विधायक आनंद महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, लायंस क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, विमल कुमार अग्रवाल, मिठू सरिया, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, पूर्व मुखिया आसफ अली खान, मोहन नारायण झा, विधायक प्रतिनिधि मुश्ताक आलम सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की.

Also Read: झारखंड की मिट्टी की खुशबू नहीं भूले मॉरीशस के पूर्व डिप्टी PM की बेटी-दामाद, मां छिन्नमस्तिका के दरबार में टेका मत्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >