PHOTOS: धनबाद के बाबूडीह बस्ती में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, कारतूस का खोखा बरामद

Crime News: धनबाद जिले के बाबूडीह बस्ती में अंधाधुंध फायरिंग करके अपराधियों ने दहशत फैला दी. इसके बाद एक कार में आग भी लगा दी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Crime News|धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद जिले के बाबूडीह बस्ती में अंधाधुंध फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई. घटना धर्माबाद ओपी के अंतर्गत बाबूडीह बस्ती की है. शुक्रवार की रात दर्जनों अज्ञात अपराधियों ने आधा दर्जन फायरिंग करके गांव में दहशत फैला दी.

फायरिंग करने के बाद जाते-जाते अपराधियों ने इस कार में लगा दी आग. फोटो : सुमन सिंह

फायरिंग के बाद स्विफ्ट डिजायर कार में लगा दी

फायरिंग करने के बाद जाते-जाते गांव में खड़ी सुभाष सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार (JH10CA 6872) को जला दिया. गोली की तड़तड़ाहट सुनकर एक व्यक्ति अपने घर से बाहर निकला, तो अपराधियों ने उसकी कनपट्टी में रिवॉल्वर सटा दी. धमकी दी कि अंदर नहीं गए, तो गोली मार देंगे.

फायरिंग के बाद दहशत में बस्ती के लोग. फोटो : सुमन सिंह

शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया

अपराधियों की धमकी के बाद वह शख्स डरकर घर में चला गया. कुछ देर बाद उसने शोर मचाना शुरू किया. कुछ ही देर में सभी गांव वाले जाग गये. सबसे पहले गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया. फिर सभी मिलकर अपराधियों की खोजबीन करने लगे.

घटनास्थल से बरामद कारतूस का खोखा. फोटो : सुमन सिंह

घटनास्थल से पुलिस को मिला कारतूस का खोखा

हालांकि, तब तक अपराधी गांव से निकल चुके थे. बाद में ग्रामीणों ने धर्माबाद पुलिस को सूचना दी. करीब एक घंटे बाद पुलिस पदाधिकारी दल-बल के बाद साथ बाबूडीह बस्ती पहंचे. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read

झारखंड के सरकारी अस्पताल में ब्लास्ट के बाद लगी आग, बहादुर जीएनएम ने 8 नवजात की बचाई जान

Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तरी-पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, इन जिलों को अभी शीतलहर से राहत नहीं

Indian Railways: नए साल में पूर्व रेलवे की 44 ट्रेनों के बदल रहे हैं नंबर, अभी जान लें

बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत, 3 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >