कुत्ते ने बच्चे को नोचा, चेहरे पर गंभीर जख्म

Updated at : 07 Feb 2020 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे को नोचा, चेहरे पर गंभीर जख्म

धनबाद : कुत्ते ने एक बच्चे को नोच कर लहूलुहान कर दिया. उसे आनन-फानन में पीएमसीएच लाया गया है. यहां एंटी रैबीज वैक्सीन दिया गया. गिरिडीह के डुमरी रामपुर में गुरुवार की सुबह विशाल राज के चार साल के बेटे शिवम पर कुत्ते ने हमला कर दिया. उसके चेहरे में गंभीर जख्म हुए हैं. घटना […]

विज्ञापन

धनबाद : कुत्ते ने एक बच्चे को नोच कर लहूलुहान कर दिया. उसे आनन-फानन में पीएमसीएच लाया गया है. यहां एंटी रैबीज वैक्सीन दिया गया. गिरिडीह के डुमरी रामपुर में गुरुवार की सुबह विशाल राज के चार साल के बेटे शिवम पर कुत्ते ने हमला कर दिया. उसके चेहरे में गंभीर जख्म हुए हैं.

घटना के बाद मुहल्ले के लोगों ने कुत्ते को मार डाला. परिजनों की मानें तो बच्चा घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी आवारा कुत्ते ने उसे काटना शुरू कर दिया. उसके मुंह को नोच लिया. बच्चा जमीन पर गिर गया. इसके कारण उसकी आंख के बगल में चोट आयी है. हो-हल्ला के बाद कुत्ता भागने लगा. बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीएमसीएच भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola