डीसी ने दिया निर्देश 11 जून से प्रभावी होगा नया किराया : एसडीएम
धनबाद : धनबाद जिला में ऑटो का न्यूनतम किराया पांच रुपया ही रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. शनिवार को उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि जनता की मांग पर फिलहाल सभी ऑटो संचालकों को न्यूनतम किराया पांच रुपया ही लेने को कहा गया है. आज ऑटो संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल […]
धनबाद : धनबाद जिला में ऑटो का न्यूनतम किराया पांच रुपया ही रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. शनिवार को उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि जनता की मांग पर फिलहाल सभी ऑटो संचालकों को न्यूनतम किराया पांच रुपया ही लेने को कहा गया है. आज ऑटो संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलने पहुंचा था. ऑटो संचालकों ने भी डीसी को आश्वस्त किया कि न्यूनतम किराया पांच रुपया ही लिया जायेगा. दूसरी तरफ,
झारखंड राज्य परिवहन चालक खलासी संघ के जिलाध्यक्ष लखपति सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर कोर्ट मोड़ से बलियापुर के बीच किराया में संशोधन करने की मांग की है. कहा कि पहले के किराया चार्ट में यह रूट शामिल था. लेकिन आठ जून को जारी किराया तालिका में यह रूट शामिल नहीं है. एसडीएम अनन्य मित्तल ने कहा है कि नया किराया 11 जून से प्रभावी होगा. कहा कि अगर जन प्रतिनिधि व जनता का विरोध हुआ तो किराया दर पर फिर से विचार हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










