बाबा धाम में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने परिवार संग किया रुद्राभिषेक

Deogarh News: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. कड़ी सुरक्षा के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

देवघर से संजीव मिश्रा की रिपोर्ट 

Deogarh News: झारखंड के देवघर जिले में रविवार को विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक अपने परिवार के साथ बाबा दरबार पहुंचे. जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया. उन्होंने देश-प्रदेश सहित सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की.

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सीधे गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक किया. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई थी. सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया. 

अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

पूजा-अर्चना के बाद एसडीओ सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने चीफ जस्टिस को बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. 

आत्मिक शांति का अनुभव हुआ: चीफ जस्टिस 

मीडिया से बातचीत में चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. 

श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह

इस दौरान बाबा धाम में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >