झपटमारी के आरोपित को लोगों ने दबोचा, बाइक बरामद
देवघर: लगातार हो रही झपटमारी पर पुलिस कुछ सुराग तो नहीं खोज सकी थी, किंतु दो दिन पूर्व हनुमान टिकरी निवासी रिटायर शिक्षक सत्येंद्र झा से हुई छिनतई के बाद से ही उनके पुत्र कुमार मार्कण्डेय व परिजन घात लगाये थे. गुरुवार अपराह्न बाद आखिरकार उनलोगों ने झपटमारी करने वाले एक आरोपित को काली-ग्रे कलर […]
स्स्थानीय लोगों ने मिलकर पहले दबोचे गये आरोपित की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद उसे बाइक समेत नगर थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में पुलिस के पास उसने शाहिल सहित अन्य नाम बताया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस को उसने अपना ताल्लुकात कटिहार गिरोह से रहने की बात कही. अपने कुछ साथियों व लोकल ठिकाने के बारे में भी उसने नगर पुलिस को जानकारी दी है. इसके बाद दबोचे गये आरोपित की निशानदेही पर थाना प्रभारी अरविंद उपाध्याय सहित एएसआइ बीके मंडल, अरविंद उपाध्याय सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी के लिये निकल पड़े. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को क्या सफलता हाथ लगी, इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर रही है. उधर सूत्रों की मानें तो दबोचे आरोपित पहले अपना ठिकाना सिलीगुड़ी बता रहा था. हालांकि पुलिस उसको सत्यापन करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










