‘शोले’ के ‘जय’ और ‘वीरू’ के अंदाज में जेलर को डराकर कैदियों ने किया भागने का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2018 7:13 AM
देवघर : देवघर सेंट्रल जेल में रविवार की सुबह दो कैदियों ने सुतली के गोले को बम बता कर जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को कब्जे में ले लिया तथा भागने का प्रयास किया. वहीं दोनों कैदियों में अधीक्षक के साथ मारपीट भी की. इससे अधीक्षक का पैर टूट गया. इस दौरान हल्ला होने पर सुरक्षाकर्मी […]
देवघर : देवघर सेंट्रल जेल में रविवार की सुबह दो कैदियों ने सुतली के गोले को बम बता कर जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को कब्जे में ले लिया तथा भागने का प्रयास किया. वहीं दोनों कैदियों में अधीक्षक के साथ मारपीट भी की. इससे अधीक्षक का पैर टूट गया. इस दौरान हल्ला होने पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और दोनों कैदियों को कब्जे में ले लिया. घटना की एफआइआर अधीक्षक ने नगर थाना में दर्ज करायी है.
जेल अधीक्षक सुबह करीब 7:30 बजे कक्ष में बैठे थे. कार्यालय में उस वक्त कोई कर्मी व सुरक्षा गार्ड नहीं था. तभी मौका पाकर सजायाफ्ता दो कैदी बैंक डकैती कांडों का मास्टरमाइंड सुनील दास तथा कल्याणपुर दुर्गा मंदिर के निकट निवासी अजीत पांडेय बीमारी का बहाना बनाकर अधीक्षक कक्ष मेंपहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










