देवघर में 106 करोड़ से प्लॉस्टिक पार्क का जल्द होगा शिलान्यास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 3:50 AM

विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से देवघर के देवीपुर में 93.09 एकड़ भूमि में प्लास्टिक पार्क का शिलान्यास जल्द होगा. शुक्रवार को दिल्ली में दोपहर में केंद्रीय केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल्स मंत्री अनंत कुमार ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ देवघर में स्थापित होने वाली प्लॉस्टिक पार्क प्रोजेक्ट पर समीक्षा की, साथ ही प्लॉस्टिक […]

विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से देवघर के देवीपुर में 93.09 एकड़ भूमि में प्लास्टिक पार्क का शिलान्यास जल्द होगा. शुक्रवार को दिल्ली में दोपहर में केंद्रीय केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल्स मंत्री अनंत कुमार ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ देवघर में स्थापित होने वाली प्लॉस्टिक पार्क प्रोजेक्ट पर समीक्षा की, साथ ही प्लॉस्टिक पार्क के शिलान्यास की तैयारी का निर्देश दिया गया. अब जल्द ही मंत्रालय की टीम देवघर आयेगी व देवीपुर में प्रोजेक्ट साइट का जायजा लेगी.

केंद्रीय मंत्री की बैठक के बाद शाम में मंत्रालय के अधिकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के दिल्ली स्थित आवास पर गये व शिलान्यास के संदर्भ में विमर्श किया. 106.69 करोड़ की लागत से बननेवाला प्लॉस्टिक पार्क प्रोजेक्ट में पहले आधारभूत संरचना विकसित किया जायेगा. इस राशि से बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल, बिजली व सड़कों की सुविधा दी जायेगी. सरकार तुरंत इस प्रोजेक्टर पर 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी. प्लाॅस्टिक पार्क में विभिन्न कंपनियां भी निवेश करेगी. इसमें वाटर टैंक, पाइप, मच्छरदानी, प्लॉस्टिक बोरियां, फर्नीचर, बोतल, लेनो बैग, एचडीपीइ प्लाॅस्टिक कोंबस, कंटेनर आदि का निर्माण होगा.

देवघर में 106 करोड़ से…
इस प्लास्टिक पार्क 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. छह हजार लोगों को सीधे तौर पर इसमें नौकरी मिलेगी.
देवघर में सीपेट की घोषणा करेंगे मंत्री
गोड्डा सांसद श्री दुबे ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार दिल्ली में उनके साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लॉस्टिक पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम समेत देवघर में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लॉस्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(सीपेट) का ब्रांच भी खोलने की घोषणा कर सकते हैं. संताल परगना के ट्राइबल एरिया को फोकस करते हुए इस सीपेट में करीब 100 छात्रों की इंजीनियरिंग, डिप्लोमा व आइटीआइ की पढ़ाई होगी. छात्रों को सीपेट से ही प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार संताल परगना में प्लॉस्टिक पार्क के जरिये 40 हजार लोगों को रोजगार के साथ-साथ छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है, निश्चित रूप से इस प्रोजेक्ट से संताल परगना औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनायेगी.
दिल्ली में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधिकारी के साथ अपने आवास में बैठक करते गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे.
40 हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार
छह हजार लोगों को सीधे तौर पर मिलेगी नौकरी
जल्द ही टीम आयेगी देवघर, देवीपुर साइट का लेगी जायजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola