अखिलेश िसंह की 71 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2018 4:45 AM
जमशेदपुर : भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है. जिला पुलिस ने देहरादून, ग्रेटर नोएडा, जबलपुर और हरियाणा के गुरुग्राम में जब्त किये जानेवाले फ्लैट व जमीन की वर्तमान वैल्यू करीब 71 करोड़ रुपये बतायी है. […]
जमशेदपुर : भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है. जिला पुलिस ने देहरादून, ग्रेटर नोएडा, जबलपुर और हरियाणा के गुरुग्राम में जब्त किये जानेवाले फ्लैट व जमीन की वर्तमान वैल्यू करीब 71 करोड़ रुपये बतायी है. इसके अलावा एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी,
आइसीआइसीआइ, सेंट्रल बैंक ऑफ कॉमर्स, एसबीआइ तथा कोटक महिंद्रा बैंक के लगभग 19 खातों में इडी ने 67 लाख 32 हजार 331 रुपये फ्रीज किया है. इडी द्वारा सोमवार को जारी आदेश के बाद टीम जिला पुलिस के साथ जबलपुर, देहरादून, ग्रेटर नोएडा, हरियाणा जाकर संपत्ति को सीज करेगी. अखिलेश और गरिमा ने फर्जी दस्तावेज पर कई नाम से संपत्ति खरीदी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










