सीजेएम कोर्ट में पीसीआर कोठिया जनाकी के अभय की तलाश में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जनाकी गांव निवासी अभय को पुलिस साइबर ठगी के मामले में तलाश रही है. अभय की तलाशी में पुलिस ने कोठिया जनाकी के झाड़ियों समेत बाराकोला के रास्ते में कई ठिकानों पर छापेमारी की, हालांकि अभय पुलिस पकड़ में नहीं आया. इससे पहले पुलिस ने कोठिया जनाकी गांव […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जनाकी गांव निवासी अभय को पुलिस साइबर ठगी के मामले में तलाश रही है. अभय की तलाशी में पुलिस ने कोठिया जनाकी के झाड़ियों समेत बाराकोला के रास्ते में कई ठिकानों पर छापेमारी की, हालांकि अभय पुलिस पकड़ में नहीं आया. इससे पहले पुलिस ने कोठिया जनाकी गांव के पिंटू मंडल व धनंजय यादव को गिरफ्तार किया था. दोनों पूछताछ में कई खुलासे किये थे. इस दौरान कोठिया जनाकी, माेहनला कनाली, रुपैयडीह व बाराकोला गांव के कई साइबर ठगों के नाम आये थे, पुलिस उन सभी ठगों को तलाश रही है. पुलिस को कोठिया जनाकी गांव के नीरज, राहुल, संतोष, मोहना कनाली गांव के पप्पू व कमलकांत समेत घोरमारा के आनंद, गौतम, सुमन, अजय, तरुण, लालू की तलाश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola