विधायक ने सुनी झिकटी के ग्रामीणों की समस्याएं
सारवां. जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख बुधवार को झिकटी गांव पहुंचे. उन्होंने मुनियातरी, हरिजन टोला, डोम टोला, ठाकुर टोला व रवानी टोला के लोगों के साथ बैठक की. ग्रामीणोें ने विधायक से गांव की समस्याओं के समाधान के विषय में बात की. ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गांव के हर टोले में बिजली पहुंचाने […]
इस साल की समाप्ति तक गांव में बिजली की रोशनी पहुंच जायेगी. विधायक ने खिजुरिया गांव के प्रधान गोविंद यादव (80) के आकस्मिक निधन की खबर सुन कर उनके घर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी.
उसी गांव की कौसर बीवी (35) की हृदय गति रुक जाने से मौत की खबर पाकर मृतक के परिजनों से मिल से मिले. इस अवसर पर सुबोध यादव, बबलू रवानी, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र यादव, दिवाकर वर्मा, डबलू वर्मा, योगेश प्रताप,देवेंद्र महतो, बासदेव महतो, इस्लाम मियां, फिरोज मियां, रज्जाक मियां, असगर मियां, नीलकंठ महतो, मुन्ना यादव, रंजीत ठाकुर, अताउल अंसारी, वजीद मियां, टिकेत नापित सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










