स्वास्थ्य सुविधा को लेकर लंबी लड़ाई रंग लायी, संताल में होंगे कई अस्पताल
देवघर: सरकार के 1000 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दुमका में आयोजित समारोह में गृहमंत्री राजनाथ ने हंसडीहा में 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया. इसके साथ ही कभी स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ा संताल परगना चिकित्सा सुविधा के मामले में अग्रणी इलाकों में आ गया. अब यहां जल्द ही एम्स […]
अब इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इलाज के अभाव में अब किसी की मौत नहीं होगी. बता दें कि यह इतना आसान नहीं था, पर इस जनसरोकार के महत्वपूर्ण मुद्दे पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लंबी लड़ाई लड़ी. 2010 से लगातार इस मुद्दे पर संघर्ष किया और आखिरकार 2017 में उनकी यह लड़ाई रंग लायी.
संताल को अब कई अस्पताल की सौगात मिली है. हंसडीहा के जिस अस्पताल की शुक्रवार को दुमका की धरती से राजनाथ सिंह ने शिलान्यास किया उसकी स्थापना के लिए गोड्डा सांसद ने अपने ही सरकार के खिलाफ आमरण-अनशन तक किया था. सात साल की लंबी लड़ाई के बाद आज जो परिदृश्य संताल का बना है, उससे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता को आधे घंटे के सफर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी. वहीं संताल के लोगों को घंटे भर में एम्स से लेकर इएसआइ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक की सेवा मिल सकेगी. यह सबकुछ सांसद की कोशिश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के विजन के कारण संभव हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










