गोड्डा के अडाणी पावर प्रोजेक्ट को मिला पर्यावरण क्लीयरेंस
देवघर : केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने गोड्डा के अडाणी पावर प्लांट तथा पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट फेज-1 को पर्यावरण क्लीयरेंस दे दिया है. नयी दिल्ली में एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी (थर्मल एंड कोल माइनिंग सेक्टर) के चेयरमैन नवीन चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी बिंदुओं तथा कंपनियों द्वारा तय की गयी […]
देवघर : केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने गोड्डा के अडाणी पावर प्लांट तथा पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट फेज-1 को पर्यावरण क्लीयरेंस दे दिया है. नयी दिल्ली में एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी (थर्मल एंड कोल माइनिंग सेक्टर) के चेयरमैन नवीन चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी बिंदुओं तथा कंपनियों द्वारा तय की गयी सीएसआर एक्टिविटी के प्रारूपों का अवलोकन करने के बाद पर्यावरण स्वीकृति दी गयी है. इसी के साथ गोड्डा में 1600 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट तथा 2400 मेगावाट क्षमता वाला पतरातू पावर प्लांट का काम अब और आगे बढ़ेगा, वहीं गोड्डा में अब अडाणी पावर प्लांट का काम जल्द ही धरातल पर दिखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










