36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Deoghar Airport:आज से देवघर-पटना के लिए शुरू होगी विमान सेवा, 27 मार्च से महज इतने मिनट में पहुंच जाएंगे रांची

पटना के लिए सप्ताह में चार दिन शनिवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को तथा रांची के लिए सप्ताह में तीन दिन शनिवार, सोमवार व बुधवार को हवाई सेवा मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, पटना के लिए 10 व रांची के लिए अबतक 20 लोगों ने टिकट की बुकिंग करायी है.

देवघर: देवघर एयरपोर्ट से रविवार से पटना के लिए व सोमवार से रांची के लिए विमान सेवा शुरू होगी. पटना से यात्री बाबा का दर्शन करने के अब सीधे हवाई मार्ग से देवघर पहुंच सकेंगे. यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले किराया करीब 3000 रुपये के आसापास पहुंच गया है. इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7944 देवघर एयरपोर्ट से दिन के 11:15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:15 बजे पटना में उतरेगी, वहीं दोपहर 12:35 बजे पटना से यह विमान उड़ान भरेगी, जो देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर 1:35 बजे लैंड करेगी.

रांची से 20 लोगों ने करायी टिकट बुकिंग

देवघर से पटना और रांची का हवाई सफर करना अब आसाना होगा. पटना और रांची के श्रद्धालुओं को देवघर आकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने में अब काफी सुविधा होगी. हवाई सेवा शुरू होने से उन्हें अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी. जानकारी के मुताबिक, पटना के लिए 10 व रांची के लिए अबतक 20 लोगों ने टिकट की बुकिंग करायी है.

Also Read: Chaiti Chhath Puja Nahay Khay 2023: नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुरू, खरना आज

रांची के लिए शाम में फ्लाइट

रांची से देवघर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई7964 रांची से दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरेगी, जो शाम 4:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. वहीं, यह फ्लाइट 4:45 बजे देवघर से उड़ान भरेगी तथा 55 मिनट में रांची में लैंड करेगी. पटना के लिए सप्ताह में चार दिन शनिवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को तथा रांची के लिए सप्ताह में तीन दिन शनिवार, सोमवार व बुधवार को हवाई सेवा मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, पटना के लिए 10 व रांची के लिए अबतक 20 लोगों ने टिकट की बुकिंग करायी है.

Also Read: झारखंड: घर में पनाह देकर बिहार की नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा, 20,000 रुपये जुर्माना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें