चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं. हरेक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं. रोजगार से जुड़ कर स्वावलंबी बन रही हैं. पढ़-लिख कर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. उपायुक्त ने उक्त बाते अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कही. उन्होंने कहा कि महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं. जिले की कई महिलाएं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को हक व अधिकार के प्रति जागरूक कर रही हैं. उन्होंने लोगों से अपनी बच्चियों को नियमित स्कूल भेज कर शिक्षा से जोड़ने की बात कही.
अभियान चला कर महिलाओं को किया गया जागरूक
चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान महिलाओं को हक अधिकार के प्रति जागरूक किया गया. चतरा में न्यू बस स्टैंड के पास पीएलवी मधुसूदन यादव, मो सनाउल्लाह, किशोरी प्रसाद यादव व लक्ष्मण कुमार ने महिलाओं को समान अधिकार व अवसर दिलाने के लिए जागरूक किया. साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के महत्व को बताया. महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया. हंटरगंज के राहरवार गांव में पीएलवी कुमार विवेक रंजन, सरयु यादव, मिथिलेश कुमार ने जागरूकता शिविर लगा कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व नारी सशक्तीकरण को मजबूत करने से संबंधित जानकारी दी. अपने हक अधिकार के प्रति उन्हें सजग रहने के लिए जागरूक किया गया. इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी पीएलवी द्वारा महिला दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.