नहर किनारे मौत का गड्ढा: प्रसव के बाद कपड़ा धोने गई महिला की डूबकर मौत

चतरा के जोरी में प्रसव के बाद कपड़ा धोने गई महिला की नहर किनारे बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद अब प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.

जोरी (चतरा): प्रसव कराने गई एक महिला की नहर किनारे बने गहरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे राहरवार गांव स्थित गोलाई पूर्वी नहर के पास हुई. हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया.

प्रसव के बाद कपड़ा धोने गई थी नहर

जानकारी के अनुसार, मृतका तरवागड़ा गांव निवासी विदेशी दास की पत्नी थी. वह पंचायत के राहरवार गांव में शंभू भुईयां के घर प्रसव कराने गई थी. प्रसव कराने के बाद वह कपड़ा धोने के लिए गोलाई पूर्वी नहर किनारे बने गड्ढे के पास गई थी.

पैर फिसला और गहरे पानी में डूब गई महिला

कपड़ा धोने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए जैसे ही वह नहर किनारे गड्ढे में उतरी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई. आसपास मौजूद लोगों को जानकारी मिलने पर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

बताया जाता है कि वर्तमान में गोलाई पूर्वी नहर के जीर्णोद्धार सह गहरीकरण का काम चल रहा है. नहर मरम्मत के लिए संवेदक की ओर से किनारे पर कई जगह गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं. जिस गड्ढे में महिला डूबी, वहां करीब आठ से दस फीट पानी जमा था.

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर के आसपास सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का संकेतक नहीं लगाया गया है. वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: JPSC रेंजर परीक्षा में भी OMR से छेड़छाड़, IRB जवान का नाम आया सामने, पूर्व चेयरमैन से आज फिर पूछताछ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >