बाइक से गिर कर महिला घायल, रेफर

ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया

हंटरगंज. थाना क्षेत्र के लीलाजन पुल के पास शनिवार की देर शाम बाइक से गिर कर कल्याणपुर गांव निवासी लालसा देवी (पति ऋषिकांत पांडेय) गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, महिला पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी. इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर गयी.

महिला के बैंक खाते से उड़ा लिये 10,500 रुपये

हंटरगंज. प्रखंड के डाहा गांव निवासी जमीनी देवी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से किसी ने 10 हजार 500 रुपये उड़ा लिये़ रुपये निकासी की जानकारी तब हुई, जब महिला ने खाता अपडेट कराया. बताया गया कि दो किस्तों में राशि की निकासी की गयी है. पहली किस्त में 10 हजार व दूसरी किस्त में 500 रुपये की निकासी की गयी है. महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके घर पर एक व्यक्ति आया था, जिसने उसके खाते का केवाइसी के नाम पर बायोमैट्रिक अंगूठे का निशान लिया था. महिला को शक है कि उसी व्यक्ति ने खाते से रुपये की निकासी की है. इस संबंध में थाना में शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >