नगर परिषद ने सड़क पर खड़ी पांच बाइक जब्त की

नगर परिषद द्वारा बुधवार को केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क पर खड़ी पांच बाइक को जब्त किया गया.

चतरा. नगर परिषद द्वारा बुधवार को केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क पर खड़ी पांच बाइक को जब्त किया गया. साथ ही दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गयी. अभियान का नेतृत्व कर रहे सिटी मैनेजर रोहित गुड़िया ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा रहने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे लोगों को परेशानी होती है. कई दुकानदार सड़क पर सामान रख देते हैं. वहीं कुछ लोग सड़क पर ही साग-सब्जी बेचते हैं. उन्होंने दुकानदारों से सड़क पर बेतरतीब ढंग से सामान नहीं रखने और आम लोगों से सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की. अभियान में जेइ प्रवीण कुमार, विकास गंझू, सौरभ कुमार के अलावा कई कर्मी शामिल थे.

दुकानदारों ने किया विरोध

दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया. उनका कहना था कि पर्व-त्योहार में बेवजह नगर परिषद द्वारा दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है. जब भी पर्व-त्योहार आता है, अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है. इससे दुकानदारी प्रभावित होती है. अभियान चलने के बाद कुछ घंटे के लिए मार्केट सन्नाटा हो जाता है, जिससे नुकसान होता है. सामान्य दिनों में नगर परिषद द्वारा कोई अभियान नहीं चलाया जाता है. ठेला व सब्जी वालों को हटाने के बजाय दुकानदारों को परेशान किया जाता है. दुकानदारों ने कहा कि बाइपास सड़क नहीं बनने के कारण बड़े वाहन भी शहर में प्रवेश कर जाता है, जिससे जाम सी स्थिति बन जाती है. पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है. जिसके कारण ग्राहक दुकान के बाहर ही वाहन लगा कर सामान की खरीदारी करते हैं. दुकानदारों ने उपायुक्त से बड़े वाहनों को मेन रोड पर प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >