चतरा में लगा मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता से लेकर सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी

चतरा सदर प्रखंड में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का सफल आयोजन हुआ. इस दौरान आम नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.

चतरा. सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शंभू लाल साव के निर्देशन में हुआ. अध्यक्षता बीडीओ ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र मधुसूदन यादव ने किया.

कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील

शिविर में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम, मनरेगा बीपीओ, जेएसएलपीएस के बीपीएम, एफटीसी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे. उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

लोगों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गयी. साथ ही बताया गया कि जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है.

लाभुकों के बीच बांटी गयी परिसंपत्तियां

शिविर के दौरान कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. वहीं, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से संबंधित प्रमाण पत्र भी लाभुकों को सौंपे गये.

मौके पर अरविंद प्रसाद, जुलकर नैन, लक्ष्मण कुमार, किशोरी प्रसाद यादव, राजेश कुमार, रेणु कुमारी, अशोक कुमार राणा, मोहम्मद सनाउल्लाह, संतोष कुमार, अनिल कुमार और कुमारी शारदा भारती समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >