अफीम के साथ एक महिला सहित चार गिरफ्तार

सदर पुलिस ने बरैनी रोड के पास से दो किलो 370 ग्राम अफीम के साथ एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें लावालौंग प्रखंड के हेड़ुम गांव निवासी अनुज कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, दिनेश कुमार व चानी गांव निवासी रीना देवी के नाम शामिल है.

चतरा़ सदर पुलिस ने बरैनी रोड के पास से दो किलो 370 ग्राम अफीम के साथ एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें लावालौंग प्रखंड के हेड़ुम गांव निवासी अनुज कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, दिनेश कुमार व चानी गांव निवासी रीना देवी के नाम शामिल है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बरैनी दुंबी रोड से कुछ लोग अफीम लेकर जानेवाले थे. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने बरैनी रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर उक्त लोग वहां पहुंचे. एक बाइक सवार लोग गाड़ी खड़ी कर भागने लगे. उन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान दोनों बाइक की डिक्की से अफीम बरामद की गयी. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. अभियान में थाना प्रभारी के अलावा कई जवान शामिल थे.

दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार

सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसमें कोलाडीह निवासी जितेंद्र यादव उर्फ शेरू यादव व देवी मंडप किशनुपर मुहल्ला निवासी सतीश कुमार उर्फ गोलू शामिल है. जितेंद्र पर पोक्सो एक्ट व सतीश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. दोनों फरार चल रहा था. थाना प्रभारी ने बताया छापामारी अभियान चला कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >