जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान फरार चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के जोलडीहा पंचायत के कोलवा निवासी मिथिलेश यादव, करैलीबार पंचायत के रकसी गांव निवासी नारायण यादव, मोनू गुप्ता व अवैध शराब की तस्करी के आरोप में चतरा सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी मनीष कुमार के नाम शामिल है. थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध वशिष्ठ नगर थाना में अफीम व अवैध शराब की तस्करी से संबंधित अलग-अलग मामले दर्ज हैं. सभी फरार चल रहे थे. छापामारी अभियान चला कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा कई जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
