गिद्धौर. विभाग ने बुधवार को गांगपुर, तिलैया व इंदरा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध तरीके से बिजली का जलाते 10 लोगों को पकड़ा गया. उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता तरुण कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में पंकज कुमार, विकास कुमार, महावीर दांगी, रमेश तिर्की आदि शामिल थे.
वन विभाग व पुलिस ने अभियान चला पोस्ता नष्ट किया
टंडवा. वन विभाग व पुलिस ने पोस्ता की खेती के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान सोपारम के हुम्बी गांव में 20 कट्ठा में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. पोस्ता की खेती में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. अभियान में सीओ विजय कुमार, रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, थाना प्रभारी उमेश राम, वनरक्षी सुनील उरांव, महेश कुमार, शत्रुघ्न चौबे, निर्मल मुंडा, विजय कुमार, सतनारायण रविदास, मनोज दास, इंद्रदेव आर्य आदि शामिल थे़डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
