हंटरगंज में नाई समाज की बैठक, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर दिया जोर

हंटरगंज में नाई समाज की बैठक में शिक्षा, एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया. समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण चर्चा.

जोरी (चतरा). काली मंदिर परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय नाई संघ, हंटरगंज प्रखंड की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नाई समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान समाज के विकास और एकजुटता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना जरूरी है. इसके साथ ही सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करने और समाज में आपसी सहयोग एवं एकजुटता बनाए रखने पर भी चर्चा हुई.

राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

बैठक में नाई समाज की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. वक्ताओं ने समाज के लोगों से सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. बैठक में समाज के उत्थान और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य को लेकर कई विचार रखे गये. बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र ठाकुर ने की, जबकि संचालन पेंटर रविंद्र ठाकुर ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पटना जिला से पहुंचे करण शर्मा ने समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार रखे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामानंद ठाकुर, अरविंद ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा, शिवशंकर ठाकुर, डॉ. विकास शर्मा, केदार ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, संतोष ठाकुर, नरेश ठाकुर, विकास शर्मा समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >