सिमरिया में पैर धोने तालाब में उतरी महिला की डूबने से मौत, बकरी चराने निकली थीं घर से

सिमरिया के बगरा लूतीडीह गांव में बकरी चराने गई 54 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

सिमरिया: चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा लूतीडीह गांव स्थित छोटका तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी 54 वर्षीय कौशल्या देवी, (पति स्व. महादेव राम) के रूप में हुई है. वह विशेश्वर राम और बिनोद राम की मां थीं.

बकरी चराने के लिए घर से निकली थी

जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी बकरी चराने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान वह छोटका तालाब के पास पैर धोने गयी. पैर धोने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरी और डूबने के कारण उनकी मौत हो गयी.

ग्रामीणों ने तालाब से शव निकाला, पुलिस को दी सूचना

इधर, मवेशी खोजने पहुंचे ग्रामीणों की नजर तालाब में पड़े महिला के शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सूचना दी और शव को तालाब से बाहर निकाला. घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही सिमरिया थाना पुलिस को भी दी गयी.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: भारत माला की सड़क बनी हाथियों की राह में रोड़ा, गांवों में बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >