Crime News: चतरा के बाजारटांड़ रोड में गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल शनिचर रिम्स रेफर

Crime News: चतरा शहर के बाजारटांड़ रोड में देर रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रिम्स रांची रेफर किया गया है.

Crime News | चतरा, मो तसलीम : चतरा शहर के बाजारटांड़ रोड में एक व्यक्ति पर कई राउंड फायरिंग की गई. एक गोली उस शख्स को लगी है. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है. घटना मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे की है. घायल युवक बाजारटांड़ का ही रहने वाला है. उसका नाम मुकेश सोनी उर्फ शनिचर है. अज्ञात लोगों ने रात में उस पर 3-4 राउंड फायरिंग की. घटनास्थल से पुलिस को गोली का एक खोखा बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिचर को रांची रेफर किया

मंगलवार की रात गोली लगने की वजह से घायल हुए शनिचर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

सूचना पाकर थाना प्रभारी विपिन कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. कई अपराधियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये अपराधियों के जरिए पुलिस गोलीबारी करने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

शनिचर के कमर के ऊपर लगी गोली

लोगों ने बताया है कि शनिचर अपने घर पर था. इसी दौरान घर के बाहर उसकी बाइक गिर गई. बाइक उठाने के लिए शनिचर बाहर निकला, तो पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात लोगों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी. 3-4 गोलियां चली हैं. इसमें एक गोली शनिचर के कमर के ऊपर लगी. दीवार पर कई गोलियां लगी हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और कोहरे ने ढाया कहर, कनकनी बढ़ी, अभी और गिरेगा पारा

थाना प्रभारी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे गोली चलाने वाले

गोलियों की आवाज सुनकर मुहल्ले में दहशत फैल गई. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है. गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें

Sarkari Naukri: झारखंड के विश्वविद्यालयों में होगी 260 शिक्षकों की नियुक्ति

15 जनवरी 2025 को कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें अपने यहां का रेट

मार्च 2026 तक झारखंड को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य, इन 5 जिलों में सक्रिय हैं नक्सली

सुदेश महतो की पार्टी को लगा झटका, नीरू शांति ने आजसू से दिया इस्तीफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >