चिड़िया: कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत चिड़िया लौह अयस्क खान, बीएसएल के सौजन्य से बुधवार को दुबिल गांव के विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का संचालन डॉक्टर नीतू एवं डॉक्टर राजकुमार की निगरानी में किया गया.
शिविर में कुल 148 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई.इस दौरान मलेरिया संक्रमण, हीमोग्लोबिन (खून की कमी) एवं दांतों की जांच की गई, जिसमें अधिकांश लाभार्थी बच्चे एवं महिलाएं थीं.
जांच के दौरान 20 मरीजों में खून की कमी के साथ मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 6 मरीजों में दांतों की गंभीर समस्या पाई गई.सभी मरीजों को मौके पर ही चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई.
इस अवसर पर डॉक्टर राजकुमार एवं डॉक्टर नीतू ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, स्वच्छता, मच्छरदानी के उपयोग तथा समय पर जांच एवं उपचार कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक सुझाव दिए.
शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. सक्षम सिंह, लैब टेक्नीशियन थॉमस लागुरी, एएनएम पॉलिना पूर्ति, मीरा दास, कुमलेन कांडुलना, संध्या दास, जग्गू हरिजन, बलराम बड़ाइक, मोहनलाल चौबे तथा गांव के मुंडा रामलाल चांपिया, दुलाल आईंद सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे.
