चास में घर और मेडिकल दुकान में हुई चोरी, नगदी समेत लाखों के जेवर उड़ा ले गए चोर

चास महावीर चौक में चोरों ने घर और मेडिकल दुकान को निशाना बनाया। करीब 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।

चास में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चास थाना से लगभग एक किलोमीटर दूर महावीर चौक निवासी धरणीधर चंद्र के घर और मेडिकल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया.

15 अगस्त की देर रात घर की खिड़की तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए. घटना के समय परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे. अज्ञात चोरों ने करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, हार, चेन, चूड़ियां, लॉकेट, कान की बालियां, मांग का टीका समेत चांदी के जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गए.

चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर की पहचान में जुटी है.

स्थानीय लोग व दुकानदारों ने कहा जिस घर में चोरी हुई है. उसके पीछे के क्षेत्र में शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगता है. लोगों ने कहा कि चोरी की घटना से थाना लगभग एक किलोमीटर है. उसके बाद भी ऐसी घटना घट रही है. घटना के बाद स्थानीय निवासी और दुकानदार डरे हुए है. पुलिस नशेड़ियों का जमावड़ा पर करवाई करे जिससे दोबारा कोई अप्रिय घटना ना हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >