मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड CISF कर्मी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; CCTV से वाहन की तलाश

बोकारो के सेक्टर 11 में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है.

हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 स्थित झारखंड मोड़ के पास रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त CISF कर्मी अशोक कुमार (63) की मौत हो गयी. वह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान मीट दुकान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और मॉर्निंग वॉक पर निकले अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu का आखिरी पोस्ट पढ़कर भावुक हुए लोग, निधन से दो दिन पहले लिखी थी ये बात

CCTV कैमरों से ट्रक की पहचान का प्रयास

हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे में शामिल ट्रक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश

अशोक कुमार सेक्टर 11 के निवासी थे और प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए निकलते थे. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. वहीं, रोज मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता और आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >