जैनामोड़ में रविवार को झामुमो जिला कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में लोकसभा और राज्यसभा से पारित खान और खनिज संशोधन विधेयक, 2026 का कड़ा विरोध किया है. साथ ही इसके विरोध में बड़े आंदोलन की घोषणा की गई.
बैठक में मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि केंद्र का यह प्रयास झारखंड के लोगों के पैर-हाथ काटने जैसे हैं, क्योंकि खनिज से मिलनेवाली राशि से कई योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनपर इसका राज्य के विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा.
वहीं विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि अगर जबरन इस कानून को राज्य पर थोपा गया तो मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि एक बार फिर से राज्य में उलगुलान होगा. ऐसा आंदोलन होगा जिसकी केंद्र सरकार ने कल्पना भी नहीं की होगी.
मौके पर मुकेश कुमार महतो,मदन महतो,पंकज जायसवाल, हीरालाल मांझी,अशोक मुर्मू,राजू महतो,जय नारायण महतो,बीके चौधरी,मनोहर मुर्मू, देवनारायण भगत,पान बाबू केवट, फैयाज खान, मुक्तेश्वर महतो,आकाश टुडू,अमित सोरेन,सोमार मुंडा, पूनम देवी,नियुति दे,अम्बिका देवी, किरण बाउरी, रामा मांझी, सोनाराम हेम्ब्रम, दिलीप हेम्ब्रम, पंकज मरांडी, कृष्णा महतो, सुभाष महतो, रंजीत महतो, लुदू मांझी, कालीपद महतो, रामदयाल सिंह, दीपक महतो, मनोज हेम्ब्रम, तुलसी मंराडी,प्रमोद तापड़िया, अजित मुर्मू, महेश सोरेन आदि मौजूद थे.
