झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार दिलाने की मांग, उपायुक्त को सौंपा मांग-पत्र

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने सरकार से आंदोलनकारियों के सम्मान, प्रतिमा स्थापना, आवास और चिकित्सा सुविधा जैसी प्रमुख मांगों को पूरा करने की मांग की है.

बोकारो. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने आंदोलनकारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से ठोस पहल करने की मांग की है. मोर्चा ने जिले के सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रखंडवार सुविधाएं देने के साथ उनके सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने की मांग उठायी है.

रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला अध्यक्ष राजदेव महथा ने कहा कि आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के लिए सरकार, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा और जिले के सभी पदाधिकारियों के प्रति मोर्चा आभार व्यक्त करता है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए सरकार को अब भी कई ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

प्रमुख स्थानों पर स्थापित हों आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं

मोर्चा ने मांग की कि जिले के सभी प्रखंडों के प्रमुख स्थानों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सुविख्यात और शहीद आंदोलनकारियों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की जाएं. साथ ही शहीद एवं दिवंगत होने वाले आंदोलनकारियों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए.

मोर्चा ने जिला और प्रखंड स्तर पर आंदोलनकारियों के कार्यालय के लिए एक-एक कमरा आवंटित करने की भी मांग की है. इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में आंदोलनकारियों की पहचान होने पर पदाधिकारी और कर्मचारी उन्हें उचित सम्मान दें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गयी है.

वृद्ध और बीमार आंदोलनकारियों को मिले विशेष चिकित्सा सुविधा

मोर्चा ने वृद्ध एवं बीमार आंदोलनकारियों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. प्रत्येक प्रखंड के चिन्हित आंदोलनकारियों के नाम प्रखंडवार शिलापट्ट पर दर्ज कराने तथा जिला और प्रखंड स्तर पर होने वाली विशेष बैठकों में आंदोलनकारियों को आमंत्रित करने की भी मांग की गयी है.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर पर सबसे पहले पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, दूसरे कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका

इसके अलावा जिले के सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रखंडवार एक-एक पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग मोर्चा ने सरकार के समक्ष रखी है.

उपायुक्त को सौंपा मांग-पत्र

जिला अध्यक्ष राजदेव महथा ने बताया कि इन मांगों को लागू कराने के लिए मोर्चा की ओर से शनिवार को बोकारो उपायुक्त को मांग-पत्र सौंपा गया है. उन्होंने उपायुक्त से आंदोलनकारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया.

इस दौरान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, केंद्रीय संस्थापक महासचिव पुष्कर महतो, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, केंद्रीय संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराईं, जिला महासचिव खगेन्द्र नाथ वर्मा और जिला सचिव राजकिशोर महतो समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brahm deo dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >