झारखंड, बिहार, पूर्वांचल के लिए चलाएं विशेष ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भाजपा नेताओं की मांग

Indian Railways News: रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि दीपावली और छठ महापर्व पर मुंबई से झारखंड, बिहार और यूपी जाने वालों को परेशानी न हो, इसका रेलवे ख्याल रखेगा.

Indian Railways News|ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है. प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मांग की है कि छठ महापर्व पर मुंबई से बिहार, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नई ट्रेन शुरू की जाए.

रेल मंत्री ने दिया आश्वासन- श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को छठ महापर्व के दौरान अपने घर जाने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रेल मंत्री ने उन्हें बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से बड़ी संख्या में छठ महापर्व के लिए ट्रेनों की घोषणा की गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपावली और छठ महापर्व पर मुंबई से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वालों को कोई परेशानी न हो, इसका रेलवे ख्याल रखेगा.

रेलवे की ओर से घोषित ट्रेनें पर्याप्त नहीं

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र के नेतृत्व में रेल मंत्री से मिले गए लोगों ने उन्हें बताया कि पुश्तैनी मकान में रहकर अपने परिवार के साथ छठ मनाने का एक अलग आनंद होता है. इस प्रतिनिधिमंडल ने इस बात के लिए रेल मंत्री का आभार जताया कि रेलवे ने छठ महापर्व के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. साथ ही कहा कि ये ट्रेनें पर्याप्त नहीं हैं. कुछ और ट्रेनें चलाने की जरूरत है.

दरभंगा, पटना, रांची समेत अन्य जगहों के लिए ट्रेनों की मांग

इस प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि मुंबई से दरभंगा, पटना, रांची, गया (कोडरमा- हज़ारीबाग के रास्ते) और गोरखपुर-बनारस के लिए दिवाली और छठ के लिए विशेष ट्रेन चलाकर मुंबई के उत्तर भारतीयों को राहत की सौगात दें. इससे छठ महाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत होगी. वे आसानी से अपने गांव जा सकेंगे.

रेल मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में थे ये लोग

रेल मत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुंबई भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय, सचिव विवेकानंद गुप्ता, बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज झा, अध्यक्ष झारखंड प्रकोष्ठ मनोज सिंह ठाकुर, प्रोटोकॉल सचिव संतोष पांडेय, झोपड़पट्टी मोर्चा के अध्यक्ष आरडी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राय व अन्य शामिल थे.

Also Read

दीपावली-छठ से पहले झारखंड को रेलवे की बड़ी सौगात, बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश तक चलेगी नई ट्रेन, देखें टाइम-टेबल व अन्य डिटेल

झारखंड के लिए खुशखबरी! मुंबई के लिए मिली एक और ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रुकेगी

झारखंड और ओडिशा के लिए खुशखबरी, 3 नयी रेल लाइन परियोजना से विकास को मिलेगी रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >