Bokaro News: अवैध खनन व अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायेगा जिला प्रशासन : डीसी
Bokaro News: भतुआ में अतिक्रमण व अवैध उत्खनन रोकने को लेकर उच्च स्तरीय समिति गठित, दामोदर क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर सख्ती, समिति को 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट.
Bokaro News: अवैध खनन व अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायेगा जिला प्रशासन : डीसी
बोकारो, बोकारो के भतुआ स्थित दामोदर नद क्षेत्र में अतिक्रमण व बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई. उपायुक्त श्री झा ने पंचायत क्षेत्र की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने, संयुक्त छापेमारी तेज करने व सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी श्री झा ने कहा कि अवैध खनन व अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी. दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी.
सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश
उपायुक्त श्री ने स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की. समिति में निदेशक डीपीएलआर, अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, नगर पुलिस उपाधीक्षक व बीएसएल प्रबंधन की ओर से नामित सदस्य को शामिल किया गया है. समिति को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध खनन व अतिक्रमण पर रोक लगायी जाये. साथ ही प्रत्येक 15 दिनों के भीतर प्रगति प्रतिवेदन संबंधित प्राधिकारी को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है. बताते चलें कि उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग व स्थानीय पुलिस के सहयोग से लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध बालू जब्त किया गया है. 16 फरवरी को प्राप्त प्रतिवेदन में क्षेत्र में अवैध खनन व अतिक्रमण की पुष्टि की गयी थी. इससे पहले 10 जनवरी को वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा भी भतुआ में अवैध उत्खनन व परिवहन की सूचना दी गयी थी. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, निदेशक डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार, बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं कुंदन कुमार, महाप्रबंधक एके सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार व अन्य मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.