Bokaro News: 23 केंद्रों पर 3821 परीक्षार्थियों ने दी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा

Bokaro News: सीबीएसइ 12वीं की परीक्षाएं शुरू, पंजीकृत 3856 परीक्षार्थियों में 35 रहे अनुपस्थित कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा.

बोकारो, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं. बोकारो जिले के सभी 23 केंद्रों को मिलाकर कुल 3821 छात्र-छात्राओं ने पहले दिन फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) की परीक्षा दी. कुल पंजीकृत 3856 परीक्षार्थियों में से 35 अनुपस्थित रहे. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर व दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई है. जिला प्रशासन की सहायता व सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों व वीक्षकों के सहयोग से परीक्षा पूर्णतया कदाचारमुक्त रही. डॉ गंगवार ने बताया कि कहीं से भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं है.

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

सरस्वती विद्या मंदिर- 3सी में 266, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में 297, चिन्मय विद्यालय सेक्टर- 5 में 85, होलीक्रॉस स्कूल बालीडीह में 164, पिट्स मॉडर्न गोमिया में 282, डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जीजीपीएस सेक्टर पांच में 361, दिल्ली पब्लिक स्कूल चार में 133, आदर्श विद्या मंदिर चास में 167, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल चार में 573, डीएवी स्वांग में 24, बीआरएल डीएवी भंडारीदह में 61, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल पांच में 434, पेंटिकॉस्टल एसेंबली स्कूल सेक्टर-12 में 165 छात्रों ने परीक्षा दी. क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्टर- 6 में 124, जीजीपीएस चास में 73, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर- 6 में 37, होलीक्रॉस स्कूल चंदनकियारी में 14, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 65, डीपीएस चास में 57, केंद्रीय विद्यालय-1 सेक्टर-4 में 167, केवी चंद्रपुरा में 198 व केवी बोकारो थर्मल में 22 परीक्षार्थी शामिल हुए.

कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही विद्यार्थियों को मिला केंद्र में प्रवेश

परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही गहमा-गहमी शुरू हो गई. विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी. परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही एग्जाम हॉल में जाने दिया गया. सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >