युग सृजेता शिविर को लेकर गोष्ठी, युवाओं में संस्कार और राष्ट्रभाव जगाने पर जोर

बोकारो गायत्री शक्तिपीठ में प्रांतीय युग सृजेता शिविर की तैयारी को लेकर गोष्ठी आयोजित। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का लिया गया संकल्प।

गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-09 बोकारो में झारखंड प्रदेश के सक्रिय कार्यकर्ताओं की प्रांतीय युग सृजेता शिविर की तैयारी को लेकर गोष्ठी हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन शांतिकुंज प्रतिनिधि डॉ आशीष सहित बोकारो, हजारीबाग, रांची, पलामू, देवघर, साहेबगंज और टाटानगर के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य ट्रस्टी विजय प्रसाद वर्णवाल ने स्वागत भाषण दिया. बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने सत्संकल्प कराया.

युवाओं से राष्ट्रसेवा को तत्पर रहने का आह्वानशांतिकुंज प्रतिनिधि डॉ आशीष ने कहा कि आगामी 19 से 21 अप्रैल 2027 तक होने वाले प्रांतीय युग सृजेता शिविर में अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने, उन्हें प्रशिक्षण देने और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति ने हमेशा समाज और देश को दिशा दी है. आज जरूरत है कि युवा श्रेष्ठ आचरण, शालीनता, स्वावलंबन और सेवा भाव को अपनाएं तथा व्यसनमुक्त जीवन जीएं.

आयोजन के लिए जुट जाने का आह्वान

शांतिकुंज प्रतिनिधि ने शिविर की सफलता के लिए प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीयन कराने और स्वागत, जलकल, पंजीयन सहित विभिन्न समितियां गठित कर जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया. संचालन सचिदानंद प्रसाद ने किया. धन्यवाद ज्ञापन झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ समन्वयक ललिता राणा ने किया. मौके पर आजादी सिंह, श्याम नंदन सिंह, संतोष कुमार राय सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता और ट्रस्टी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >