Bokaro News: बेटों के इंतजार में 3 दिनों तक घर में पड़ा रहा मृत पिता का शव, तालाब में डूबने से हुई थी मौत

Bokaro News: बोकारो के गोमिया में एक पिता का शव अपने बेटों के इंतजार में तीन दिनों तक घर में पड़ा रहा. चौथे दिन शव का अंतिम संस्कार किया गया. शुक्रवार को उनकी मौत तालाब में डूबने से हो गयी थी.

बोकारो, नागेश्वर (ललपनिया) : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के पूर्णा पानी गांव में बेटों की आस में पिता का शव तीन दिनों तक पड़ा रहा. 62 वर्षीय कार्तिक गंझू की शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. मृतक के चारों बेटे प्रवासी मजदूर है. जो महाराष्ट्र के मुंबई में मजदूरी करते हैं. चारों बेटे पिता की मौत के चौथे दिन ट्रेन से घर पहुंचे. जिसके बाद कार्तिक गंझू का अंतिम संस्कार चार दिनों बाद सोमवार को किया गया.

मछली पकड़ने तालाब गया था कार्तिक गंझू

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बोकारो के गोमिया प्रखंड निवासी कार्तिक गंझू मछली पकड़ने के लिए पास के तालाब गये थे. जहां उन्होंने इसके लिए जाल बिछा रखा था. शाम 3 बजे के करीब वे फंसे मछलियों को देखने गये थे. जहां अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तालाब में जा गिरे. कुछ देर बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में कपड़ा पड़ा देखा. जिसे देखकर आशंका जताई गयी कि तालाब में कोई व्यक्ति डूबा हुआ है. इसके बाद रहावन थाने को इसकी सूचना दी गई. लेकिन शाम होने के कारण 20 घंटे बाद शनिवार को सुबह 10 बजे ग्रामीणों के सहयोग से कार्तिक गंझू का शव निकाला गया. प्रशासनिक करवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था.

बोकारो की खबरें यहां पढ़ें

मंत्री ने मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

इधर घटना की जानकारी पाकर पेयजल स्वछता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से मिलने वाली मुआवजा की राशि दिलाने की बात कही. मृतक के शव को तालाब से निकालने में आजसू गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पचमो महेश करमाली, उपमुखिया प्रतिनिधि जीवन रजवार, मनोज कुमार राम, सुधन महतो, कंचन महतो, मेघनाथ महतो, मुकेश राम,किसुन महतो, परमेश्वर गंझू , उमेश महतो और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: टनल में फंसे मजदूरों के परिजन आज जाएंगे तेलंगाना, गुमला उपायुक्त, विधायक और प्रभात खबर ने की है पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >