छाई का उठाव नहीं होने से बीटीपीएस के 500 मेगावाट का पावर प्लांट से उत्पादन बंद
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 4:23 AM
संजय मिश्रा, बोकारो : थर्मल लॉकडाउन में छाई उठाव बाधित रहने के कारण बीटीपीएस के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट से बिजली उत्पादन रविवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे से बंद कर देना पड़ा़ उस समय लगभग 300 मेगावाट का बिजली उत्पादन हो रहा था़ बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश […]
संजय मिश्रा, बोकारो : थर्मल लॉकडाउन में छाई उठाव बाधित रहने के कारण बीटीपीएस के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट से बिजली उत्पादन रविवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे से बंद कर देना पड़ा़ उस समय लगभग 300 मेगावाट का बिजली उत्पादन हो रहा था़ बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से छाई का उठाव 25 मार्च से नहीं हो रहा है. दोनों पौंड पूरी तरह भर गये हैं. इसमें और छाई गिराना संभव नहीं है.
पौंड की स्थिति देखते हुए डीवीसी के स्थानीय प्रोजेक्ट हेड एस गुप्ता ने मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रविवार की रात को पावर प्लांट से उत्पादन बंद कर दिया़ डीवीसी के ऐश पौंड की छाई कोनार डैम के पास डीवीसी की खाली जमीन पर पिछले एक वर्ष से गिरायी जा रही थी. इस जगह भी भर गया था़ बगोदर के समीप नेशनल हाइवे के निर्माण में भी छाई को गिराने का काम किया जा रहा था़. लेकिन लॉक डाउन के कारण छाई की ट्रांसपोर्टिंग ठप है.
एक नंबर पौंड में दरार, हो रही मरम्मत500 मेगावाट वाले पावर प्लांट से उत्पादन बंद होने का एक कारण ऐश पौंड स्थित एक नंबर पौंड में दरार ओर पौंड से पानी का रिसाव होना भी बताया जाता है़ इसी पौंड में फिलहाल छाई गिराया जा रहा था़. बीच पौंड के उसी स्थान पर फिर से दरार आयी है, जहां 11 सितंबर 2019 को टूटा था़ टूटे हुए पौंड की मरम्मत का काम प्रबंधन द्वारा उसी संवेदक से करवाया गया, जिसने पौंड का निर्माण किया था़ इधर, रविवार को एक नंबर पौंड में दरार वाले स्थान पर बीकेबी कंपनी द्वारा फिर से मिट्टी भर कर पौंड की मरम्मत का काम शुरू कराया गया.
पौंड भरने के कारण बंद किया गया उत्पादन : प्रभारी सीइप्लांट के प्रभारी सीइ टी अकबर ने बताया कि डीवीसी के ऐश पौंड में जगह नहीं रहने तथा लॉकडाउन को लेकर बिजली की मांग में कमी आने के कारण रविवार की रात को पावर प्लांट से उत्पादन बंद करना पड़ा़ लॉकडाउन समाप्त होने के बाद या डीवीसी के किसी प्रोजेक्ट के बंद होने पर ही पावर प्लांट को चालू किया जा सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










