बोकारो : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, होटल व राशन दुकान से अवैध शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2019 9:54 AM
विज्ञापन
बोकारो : उत्पाद विभाग ने चास के आइटीआइ मोड़ स्थित एक राशन दुकान व पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे एक लाइन होटल में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है. मौके से आइटीआइ मोड़ में गुप्ता जेनरल स्टोर के मालिक गोविंद प्रसाद वर्णवाल (58 वर्ष) व राष्ट्रीय उच्च पथ के […]
विज्ञापन
बोकारो : उत्पाद विभाग ने चास के आइटीआइ मोड़ स्थित एक राशन दुकान व पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे एक लाइन होटल में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है. मौके से आइटीआइ मोड़ में गुप्ता जेनरल स्टोर के मालिक गोविंद प्रसाद वर्णवाल (58 वर्ष) व राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे चौरा गांव के निकट राहुल होटल के मालिक राहुल माहथा (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों को रविवार को चास जेल भेज दिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने शनिवार की रात उक्त छापेमारी की है. उत्पाद विभाग के अनुसार, गुप्ता जेनरल स्टोर के काउंटर से डेढ़ लीटर अरुणाचल प्रदेश में बना अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है. राहुल होटल से विभिन्न ब्रांड का आठ पीस विदेशी शराब व चार पीस बीयर बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










