पुलिस को देख जुआरियों ने डैम में लगायी छलांग
गोमिया : जुआ में अपना सब कुछ दांव पर लगाने की खबरें तो खूब सुनीं, पर कोई डैम में छलांग ही लगा दे तो आप क्या कहेंगे! यह घटना दीपावली की रात चतरोचटी थानांतर्गत चतरोचटी गांव के निकट कोनार नदी तट पर हुई. दरअसल जुआ खेलने की सूचना पर दीपावली की रात गांव के निकट […]
गोमिया : जुआ में अपना सब कुछ दांव पर लगाने की खबरें तो खूब सुनीं, पर कोई डैम में छलांग ही लगा दे तो आप क्या कहेंगे! यह घटना दीपावली की रात चतरोचटी थानांतर्गत चतरोचटी गांव के निकट कोनार नदी तट पर हुई. दरअसल जुआ खेलने की सूचना पर दीपावली की रात गांव के निकट नदी तट पर पुलिस को आते देख जुआरियों ने आव देखा न ताव और पास की नदी में छलांग लगा दी. नदी में छलांग लगाते लोगों को देख पुलिस बैरंग लौट गयी.
पुलिस की पकड़ से बचने के लिए जान की परवाह किये बगैर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी. बताया जाता है कि तीन युवा डेढ़-दो किमी दूर गोविंदपुर के पास जाकर निकले. पानी में डूब जाने से जुआरियों के दस-बारह स्मार्ट फोन खराब हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










