आकर्षण. पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शक मुग्ध

हाजीपुर : हरिहरक्षेत्र सोनुपर मेले की रंगत धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है. एक तरफ थियेटर पंडालों में संगीत की तेज धुनों पर झूम रही बालाओं की मोहक अदाओं पर दर्शक वाह-वाह कर रहे हैं तो दूसरी ओर पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर देश भर से जुटे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति से लोग मुग्ध हो […]
हाजीपुर : हरिहरक्षेत्र सोनुपर मेले की रंगत धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है. एक तरफ थियेटर पंडालों में संगीत की तेज धुनों पर झूम रही बालाओं की मोहक अदाओं पर दर्शक वाह-वाह कर रहे हैं तो दूसरी ओर पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर देश भर से जुटे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति से लोग मुग्ध हो रहे हैं.
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए विश्व प्रसिद्ध यह मेला विभिन्न तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से गुलजार हो उठा है. इन सब के बीच थियेटर की पुरानी संस्कृति और नौटंकी परंपरा को लोग आज भी शिद्दत से याद करते हैं. थियेटर के बाहर खड़े 65 वर्षीय लाल मोहन सिंह कहते हैं कि थियेटर या मेले के सांस्कृतिक आयोजनों में अब पहले जैसी बात नहीं रही. वह भी एक दौर था जब एक से बढ़ कर एक वाद्य और गायन मंडलियां मेले में आती थीं. नाटक होते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




