बुलेट से गिर कर एएनएम की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर रविवार की शाम बुलेट से गिर कर एक एएनएम की मौत हो गयी. घटना शाम 7:30 बजे सदर थाना क्षेत्र में एकारा गुमटी के समीप हुई. मृतका 57 वर्षीया किरण कुमारी सीतामढ़ी जिले के रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के चकदोनई गांव निवासी राम किशोर सिन्हा की पत्नी थी. वह औरंगाबाद जिले […]
हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर रविवार की शाम बुलेट से गिर कर एक एएनएम की मौत हो गयी. घटना शाम 7:30 बजे सदर थाना क्षेत्र में एकारा गुमटी के समीप हुई. मृतका 57 वर्षीया किरण कुमारी सीतामढ़ी जिले के रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के चकदोनई गांव निवासी राम किशोर सिन्हा की पत्नी थी.
वह औरंगाबाद जिले के नवीनगर अस्पताल में एएनएम के पद पर पदस्थापित थी. यह घटना तब हुई, जब वह पटना में नयी बुलेट खरीद कर अपने पुत्र के साथ घर सीतामढ़ी लौट रही थी. बुलेट उसका पुत्र रोहित कुमार सिन्हा चला रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




