मारपीट कर युवक को कुएं में फेंका

Updated at : 05 May 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर युवक को कुएं में फेंका

हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के सूरतपुर गांव में एक युवक को मारपीट कर कुएं में फेंका. जानकारी के अनुसार, सूरतपुर गांव निवासी प्रमोद पासवान के 12 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार को कुछ लड़कों द्वारा मारते देख उसके बड़े भाई नवीन कुमार उसे बचाने गये. वहीं, मारपीट कर रहे चार-पांच की संख्या में लड़कों ने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के सूरतपुर गांव में एक युवक को मारपीट कर कुएं में फेंका. जानकारी के अनुसार, सूरतपुर गांव निवासी प्रमोद पासवान के 12 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार को कुछ लड़कों द्वारा मारते देख उसके बड़े भाई नवीन कुमार उसे बचाने गये. वहीं, मारपीट कर रहे चार-पांच की संख्या में लड़कों ने नवीन कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर बगल के ही एक कुएं में फेंक दिया और फरार हो गये. वहीं अपने बड़े भाई को कुएं में फेंकता देख प्रवीण कुमार ने घर जाकर अपने परिजनों को बताया.

उसकी बात सुनते ही घरवालों ने दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच कर नवीन कुमार को कुएं से बाहर निकाला. हालांकि उस कुएं में पानी नहीं होने की वजह से उसे आसानी से कुएं से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां होश आने पर गांव के ही विशाल कुमार,चंदन कुमार, छोटू कुमार, पंकज कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन