बस की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

जलजमाव से बचने के दौरान बस ने मारी टक्कर

– बजरंग चौक के समीप एसएच-91 पर हादसा, जलजमाव से बचने के दौरान बस ने मारी टक्कर छातापुर. मुख्यालय स्थित बजरंग चौक के समीप एसएच-91 पर रविवार को एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद बस चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि मुख्यालय पंचायत वार्ड नंबर 04 निवासी मो शमशेर के 18 वर्षीय पुत्र मो साकिब तथा लालगंज पंचायत वार्ड नंबर 15 निवासी मो कलाम के 32 वर्षीय पुत्र मो अशफाक बाइक से दैनिक मजदूरी के लिए किसी व्यवसायी के घर जा रहे थे. इसी दौरान दिल्ली जाने वाली एक यात्री बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीआर 28 पी 3123 नंबर की ट्रैवल प्वाइंट बस छातापुर बस पड़ाव से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. बजरंग चौक के समीप सड़क पर जलजमाव होने के कारण बस चालक वाहन को बचाने के प्रयास में रॉन्ग साइड में चला गया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर में भर्ती कराया गया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि हादसे में शामिल बस को कब्जे में ले लिया गया है तथा मौके पर दो चौकीदारों की तैनाती कर दी गई है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >