बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के निर्मली स्थित अड़रहा मोड़ के समीप रविवार को 50 लीटर नेपाली निर्मित देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मौके पर पुलिस ने उपयोगी बाइक को भी जब्त किया. तस्कर की पहचान करजाइन थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड नंबर 11 निवासी मिथलेश कुमार के रूप में की गयी. जानकारी मुताबिक बलुआ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलुआ के रास्ते एक बाइक पर शराब जा रहा है. जिसके बाद बलुआ थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवर्ती दल बल के साथ बलुआ गोलंबर के समीप पहुंची. जिन्होंने संदिग्ध बाइक का पीछा करते निर्मली-अड़रहा मोड़ पर तस्कर को पकड़ लिया. जांच के बाद बाइक लदा नेपाली सोफिया शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 50 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. एक बाइक भी जब्त की गई है. मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
