हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

छातापुर थाना कांड संख्या 464/23 के अनुसंधान में उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है

छातापुर. छातापुर पुलिस ने शुक्रवार की रात नीतीश हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त भूपेंद्र यादव को शनिवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भूपेंद्र यादव नीतीश हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है. वह जदिया थानाक्षेत्र के कोरियापट्टी वार्ड संख्या 12 का रहने वाला है. छातापुर थाना कांड संख्या 464/23 के अनुसंधान में उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >