शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर जले

फायर ब्रिगेड न होने से बढ़ी मुसीबत

– फायर ब्रिगेड न होने से बढ़ी मुसीबत कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा पंचायत स्थित भट्टाबारी वार्ड नंबर 12 में सोमवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने पांच परिवारों का घर सहित रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई. पिपरा में फायर ब्रिगेड की गाड़ी न होने के कारण आग पर काबू पाने में घंटों लग गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक आग छोटेलाल पासवान के घर से शुरू हुई. तेज हवा के कारण देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि रविंद्र यादव, रुपेश पासवान, विवेक पासवान, नारायण पासवान और आनंदी देवी के घरों में रखा एक भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका. आग में अनाज, कपड़ा, बक्सा-पेटी, फर्नीचर, जरूरी कागजात और नकदी सहित घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने खुद बाल्टी और पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. पिपरा में अग्निशमन वाहन तैनात न होने के कारण सुपौल से दमकल की गाड़ी मंगानी पड़ी. घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने पिपरा थाना और अंचल कार्यालय में आवेदन देकर तत्काल राहत की मांग की है. अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने बताया घटना की सूचना मिलते ही हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजा गया. हल्का कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करा दी गई है. आगे भी नियमानुसार सहायता दी जाएगी. अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >