आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से गेंहूं, मक्का, जूट, दलहन फसलों को हुई व्यापक क्षति

बैठक में खासकर बीते महीने में प्राकृतिक आपदाओं के लगातार मार से प्रभावित हुए विभिन्न फसल की क्षति पर चिंता जाहिर की गई

– किसान को फसल क्षति का नहीं दिया गया मुआवजा

छातापुर.

मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में रविवार को भाकपा अंचल परिषद की विस्तारित बैठक हुई. पार्टी नेता कमलेश्वरी राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचल सचिव रघुनंदन पासवान सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में खासकर बीते महीने में प्राकृतिक आपदाओं के लगातार मार से प्रभावित हुए विभिन्न फसल की क्षति पर चिंता जाहिर की गई. वही पीड़ित किसानों को अबतक फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया.

बीते महीने में प्राकृतिक आपदा की लगातार मार ने किसानों की तोड़ दी है कमर

सर्वसम्मति से आगामी 16 जून को प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान अंचल परिषद के सचिव श्री पासवान ने कहा कि बीते महीने में प्राकृतिक आपदा की लगातार मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है. आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से गेंहूं, मक्का, जूट, दलहन फसलों को व्यापक क्षति हुई है. परंतु विभाग या जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित किसी भी किसान को फसल क्षति का मुआवजा नहीं दिया गया है. अंचल सचिव ने केंद्र व राज्य सरकार के नीतियों को किसान, मजदूर, गरीब व जनविरोधी बताया. आगामी 16 जून को प्रखंड मुख्यालय में पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बेचन सिंह, फुलेश्वर पासवान, मो इरशाद, सूर्यनारायण पासवान, मो कलीम, मो सादिर, मो अताबूल ने भी अपने विचार को रखा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >