17-18 जून को लगेंगे प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर

एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

-जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने निकले प्रचार रथ, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

– एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

सुपौल.

जिले में आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी प्रखंडों के लिए प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक एक ही स्थान पर पहुंचाया जाएगा. उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.

हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की है उम्मीद

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रचार रथों के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में शिविर की तिथि, आयोजन स्थल तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंचाई जाएगी. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिकाधिक लोग इस विशेष अभियान से लाभान्वित हो सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त कर सकें. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके. इसी उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे. प्रचार रथों के रवाना होने के साथ ही जिले में जनकल्याण शिविरों को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है, जिससे हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >