रिश्तेदार के घर से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए

– दूसरे की हालत गंभीर, चल रहा इलाज

जदिया.

जदिया-कुमारखंड एसएच-91 पथ पर बिशनपुर के समीप शनिवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक की पहचान जदिया पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी रामविलास साह के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है, वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान स्वर्गीय दिलीप साह के पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई हैॅ.

गंभीर रूप से घायल साहिल कुमार का चल रहा इलाज

परिजनों के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां रहटा गए थे. शनिवार की शाम घर लौटने के दौरान बिशनपुर के समीप उनकी बाइक एक हाइवा ट्रक की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल साहिल कुमार का इलाज जारी है. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Basant yadav

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >