मोबाइल दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

Published at :29 Apr 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

राघोपुर : प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वायसी काली स्थान स्थित चौक पर बुधवार की देर रात मोबाइल दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों की सामग्री जल कर राख हो गया. हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित दुकानदार पिंटू कुमार ने बताया कि रात्रि […]

विज्ञापन

राघोपुर : प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वायसी काली स्थान स्थित चौक पर बुधवार की देर रात मोबाइल दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों की सामग्री जल कर राख हो गया. हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित दुकानदार पिंटू कुमार ने बताया कि रात्रि में खाना खा के सो रहे थे कि अचानक किसी चीज के जलने का दुर्गंध आया, जाकर देखा तो दुकान में आग लगा था. स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया,

तब तक दुकान में रखा सारा समान जल कर राख हो गया. पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि दुकान में रखा कंप्यूटर सेट, नया व पुराण मोबाइल हैंडसेट, फ़ोटो स्टेट मशीन समेत सारा इलेक्ट्रॉनिक का सामान जिसकी कीमत लगभग तीन लाख थी जल गया. इस बावत करजाइन थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर सनहा दर्ज कर लिया गया है. जबकि अंचलाधिकारी श्याम किशोर यादव ने बताया कि उक्त मामला मेरे संज्ञान में नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन