सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं: गफ्फूर

प्रतापगंज : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह 20सूत्री प्रभारी मंत्री डॉ अब्दुल गफ्फूर ने बुधवार को अररिया जाने के क्रम में प्रखंड अंतर्गत चिलौनी उत्तर पंचायत के बेलही गांव पहुंचे. जहां शिव नारायण यादव के आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे […]
प्रतापगंज : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह 20सूत्री प्रभारी मंत्री डॉ अब्दुल गफ्फूर ने बुधवार को अररिया जाने के क्रम में प्रखंड अंतर्गत चिलौनी उत्तर पंचायत के बेलही गांव पहुंचे. जहां शिव नारायण यादव के आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी कर रहे हैं, यह प्रजातंत्र के लिये खतरा हो गया है. कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ता अति उग्र हो गये हैं. दूसरे राज्यों में भी यदि पार्टी को इसी तरह का समर्थन प्राप्त हो तो भाजपा अमेरिका की तरह सत्ता चलायेगा.
कहा कि यह पार्टी शिवसेना व विश्व हिंदू परिषद के इशारे पर चलती है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री श्री गफ्फूर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाये, इसके लिये सभी को प्रयास करना होगा. मंत्री के पहुंचते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल माला से स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










